-अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों और प्रेस प्रतिनिधियों को उप निर्वाचन प्रक्रिया की दी जानकारी
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा में उपचुनाव को लेकर भारत चुनाव आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आयोग की ओर से आगामी 10 जून को उप चुनाव को लेकर की तिथि घोषित की गई है। जिसे लेकर सोमवार को अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने राजनीतिक दलों और प्रेस प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उप चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत से जानकारी दी।
जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जहां आदर्श आचार संहित लागू होने के साथ ही एफएसटी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। वहीं अन्य तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा में कुल एक लाख दो हजार 145 मतदाता है। जिनमें से 52 हजार 485 पुरुष, 49 हजार 658 महिला तथा दो अन्य मतदाता है। विधानसभा में 210 मतदेय स्थल हैं। चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आगामी 15 जुलाई तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी। इससे पूर्व 14 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 जून को नामांकन की अंतिम तिथि, 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच, 26 जून को नाम वापसी अंतिम तिथि, 10 जुलाई को मतदान व 13 जून को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है।

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!