एमडीडीए की ओर से आवंटित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में आवासीय भवन 192-193 को तोड़कर मस्जिद और मदरसा बना दिया गया। जांच के बाद एमडीडीए की ओर से इस निर्माण को 31 जुलाई को सील करने के आदेश पारित किए गए थे।एमडीडीए की ओर से आवंटित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के आवासीय भवनों के फ्लैटों को तोड़कर मस्जिद और मदरसा बना दिया गया। इसमें सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी जा रही है। एडीएम प्रशासन के निर्देश पर एमडीडीए ने 31 जुलाई को निर्माण सील करने के आदेश पारित किए थे, लेकिन कार्रवाई से एक दिन पहले रविवार को ही भवन स्वामी के शपथ पत्र पर एमडीडीए ने इस कार्रवाई को स्थगित कर दिया जांच के बाद एमडीडीए की ओर से इस निर्माण को 31 जुलाई को सील करने के आदेश पारित किए गए थे। सीलिंग के दौरान कोई विवाद न हो इसके लिए एसएसपी को पत्र लिखकर फोर्स की मांग भी की गई थी कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले 30 जुलाई रविवार को भवन स्वामी लतीफुर्रहमान ने एमडीडीए में एक शपथपत्र प्रस्तुत कर भवन को पूर्व की भांति ठीक करने की बात कही और इसके लिए एक सप्ताह का समय मांगा। जिसके बाद एमडीडीए सचिव सचिव एमएस बरनिया ने रविवार को ही शपथपत्र स्वीकार कर कार्रवाई को स्थगित कर दिया। बरनिया ने बताया कि संबंधित लोगों ने खुद अपना निर्माण तोड़ने और नक्शे के अनुसार करने की बात की है। अगर ऐसा नहीं किया तो एमडीडीए टीम कार्रवाई करेगी।
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी सख्त क़ानूनी कार्रवाई – बंसीधर तिवारी !
राजधानी मे दिखा श्रद्धा का गुब्बार,94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें,श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गुंजा परिसर, श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन !
नशे की हालत में बाजार में उत्पात मचाना चार लोगो को पड़ा भारी, कोटद्वार पुलिस ने चारो को हवालत भेजकर उतारी शराब की खुमारी !