चोरी के मामले में विवेचना कर रहे रायपुर थाना क्षेत्र के मयूर विहार चौकी इंचार्ज के पीड़ित महिला को जांच के बहाने नैनीताल ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद चौकी इंचार्ज ने पिस्टल दिखाकर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एसएसपी ने उसे निलंबित कर दिया है।
पीड़िता का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसे अपार्टमेंट में बुलाया। रिवाल्वर दिखाकर जबरन कई बार दुष्कर्म किया। उसे और उसके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देता रहा। बाद में पता चला कि आरोपी विवाहिता है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चौकी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए एसएसपी अजय सिंह ने उसे निलंबित कर दिया है।
सीओ की देखरेख में होगी जांच
पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक भावना को दी गई है। उपनिरीक्षक भावना क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर की देखरेख में इसकी विवेचना करेंगी।
बाद में आरोपी दरोगा पर आई थी जांच
पीड़िता के घर हुई चोरी के मामले की जांच पहले सुमेर सिंह कर रहे थे। उनका तबादला होने के बाद जांच आरोपी मनोज भट्ट को मिल गई। इसके बाद से ही आरोपी महिला के साथ जांच के बहाने दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने सबसे पहले महिला को जांच के बहाने एक कैफे में बुलाया, जहां से महिला को नैनीताल लेकर गया। इसके बाद आरोपी महिला को घर बुलाकर भी दुष्कर्म करता रहा।

More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
सीएम धामी ने ननूरखेड़ा में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग, मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी एवं 5 लाख रुपये का चेक किया प्रदान
सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव-2026’ का शुभारम्भ