
मसूरी ट्रेडर्स एवं वेलफेयर एसोसिएशन ने मसूरी वासियो सहित पर्यटको को हो रही परेशानीयो को लेकर आज उत्तराखण्ड परिवहन की मंडल प्रबंधक से मुलाकात की और बसे बंद होने के चलते होने वाली परेशानीयो से मंडल प्रबंधक पुजा खेडा को अवगत कराना है की बारिश के कारण पहाड़ी गिरने से पिछले तीन सप्ताह से देहरादून – मसूरी मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है जिसके कारण मसूरी के नागरिकों और पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आपसे निवेदन है की आप जल्द से जल्द ये सेवा पूर्व में निर्धारित रूप से संचालन करने की कृपया करें। आपसे निम्नलिखित बिंदुओं पर भी निवेदन करते हुए ये उम्मीद है की आप इन सभी पर भी ध्यान देते हुए संचालन को सुचारू रखेंगे:
1. मसूरी-देहरादून-मसूरी बस सेवा पूर्व की तरह संचालित हो।
2. अगर बड़ी बस के आवागमन में परेशानी हो तो इस रास्ते पर निगम छोटी बसों का संचालन करे।
3. अगर छोटी बसों की उपलब्धता ना हो तो बड़ी बस के द्वारा देहरादून से कोलूखेत और कोलूखेत से मसूरी तक सवारियों को दो बार में लाया सकते हैं और ऐसे ही मसूरी से कोलूखेत और कोलूखेत से देहरादून जा सकते हैं।
4. बसों के आवागमन का समय सुबह 6 बजे से रात्री 10 बजे तक होना चाहिये।
5. दिन में कम से कम तीन बार बस सेवा बार्लोगंज और झड़ीपानी से होकर जाये जिससे की स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सके। का सुझाव दिया इस ज्ञापन को लेकर जाने वालो मे मुख्य रूप से*मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन* केरजत अग्रवाल –जगजीत कुक्रेजा –नागेन्द्र उनियाल – अतुल अग्रवाल सलीम अहमद मौजूद रहे।

More Stories
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति : मुख्यमंत्री