March 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

महिला सम्मेलनः भाजपा सरकार ने महिलाओं को वो स्थान दिया है जहां आप खुद अपने लिए नीतियां बनायेंगेंः रेखा आर्य

बदरीनाथ विस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पीपलकोटी में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में गुरूवार को पीपलकोटी में महिला सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें बोलते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। महिलाओं को राजनीति से लेकर नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है। जिससे लोकसभा और विधान सभा में महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी। सरकार ने महिलाओं को वो स्थान दिया है जहां आप खुद अपने लिए नीतियां बनायेंगे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने विकास के लिऐ कांग्रेस छोड़ी है। उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने कहा कि भंडारी भले देर से निर्णय लिया लेकिन बहुत अच्छा निर्णय लिया। वो हर समय अपने क्षेत्र के लिऐ चिंतित रहते हैं। यह उपचुनाव बदरीनाथ विधानसभा के विकास के लिऐ बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे पूरा विश्वास है कि भंडारी आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद देने की अपील की।

महिला सम्मेलन को भाजपा प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में आई है सबसे ज्यादा अगर चिंता की है वो है मातृशक्ति की है। हमारा भी दायित्व बनता है हम भी भाजपा के पक्ष में कार्य कर बदरीनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को जीता कर सीएम पुष्कर धामी के हाथों को और अधिक मजबूत करें। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में विकास के कुछ लक्ष्य रखें है और मेरा उद्देश्य है कि जिसका लाभ मेरी विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। मुझे खासकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ा कार्य करना है। मेरी प्राथमिकता है कि जिले के अंदर मेडिकल कॉलेज बने इस पर प्राथमिकता से कार्य करना है। सत्ता में रहते इंजनियर कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, विधानसभाओं में पॉलीटेक्निक कॉलेज आईटीआई जैसे संस्थान स्थापित किए। और जनता का आशीर्वाद मिला तो और अधिक कार्य होंगे। सम्मेलन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राज रावत, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, गढ़वाल महिला मोर्चा संयोजक चंद्रकला तिवारी, दशोली विकासखण्ड प्रमुख विनीता देवी, हरिबोधन खत्री, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विधान सभा प्रभारी विजय कपरूवाण आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share