राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड दौरा लगातार जारी है। प्रधानमंत्री आज महीने में दूसरी बार उत्तराखंड के ऋषिकेश मे आइडीपील मैदान पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के इस दूसरे दौरे पर भी अंकिता भंडारी मुद्दे पर बात न किए जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है । कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अंकिता भंडारी मुद्दे पर जवाब नहीं देती। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने कहा की सरकार ने हमेशा अंकिता भंडारी मुद्दे को दबाने की कोशिश की है ।उन्होंने कहा की महिला कांग्रेस और पूरी कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया है , और लोगों के मन में भी ये मुद्दा है । लेकिन चाहे अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या फिर यूपी की बात हो इस पार्टी के लोग अगर इसमें संलिप्त होते हैं तो इन्हें लगता है कि यह अपराध नहीं है ।उन्होंने कहा की ये सरकार ऐसे मामलों को रोकने की जगह इस पर पर्दा डाल कर बचाने की कोशिश करते हैं ।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द