
अंशुल मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदा एवं दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस हादसे की जांच करवायेगी।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हैलिकॉप्टर में सवार सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदा एवं दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यन एविएशन का जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसका बड़ा कारण मौसम की खराबी रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टिया दुर्घटना का कारण मौसम की खराबी रहा है लेकिन सरकार इसकी जांच करवायेगी और हादसे के कारणों का पता लगाया जायेगा !

More Stories
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम डॉक्टर आशीष चौहान ने गठित कराई टास्कफोर्स; गठित टीम से 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान;रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनसहभागिता से जुड़ा एक व्यापक पर्यावरणीय मिशनःडॉ आशीष चौहान !
अब उत्तराखंड के पेट्रोल पंपों से देशभर मे पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद,रीप परियोजना से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार, डोईवाला पेट्रोल पंप में खुलेगा प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट. !
देहरादून की कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब के जखीरे के साथ दो शराब तस्करो को किया गिरफ्तार !