देहरादून: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देशभर में लॉक डाउन लागू है। जिसके चलते कई लोग अपने घरों से बाहर अन्य जगहों पर फंसे हैं। घर वापसी के लिए उत्तराखंड में बार-बार लोग मुख्यमंत्री से गुहार लगा रहे हैं।
आखिरकार पिछले दिनों सीएम ने उच्च अधिकारियों को आदेश दिया कि अन्य जिलों में फंसे लोगों को ग्रीन कैटेगिरी वाले जिलों में जाने की अनुमति दी जाए। लेकिन एक बार फिर इसमें केंद्रीय गाइडलाइन आड़े आया है यानि यह लॉक डाउन के केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार नहीं पाया गया है।
ऐसे में अब प्रदेश के विभिन्न जिलों फंसे लोगों को घर वापसी के लिए और इन्तजार करना होगा। प्रदेश में अब फ़िलहाल केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार ही छूट मिल सकती है। बता दें कि, देशभर में लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक है। वहीं एक बार लॉक डाउन बढ़ाए जाने के बाद पीएम मोदी 27 अप्रैल को एक बार फिर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं