देहरादून: दो बच्चों में टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद 13 साल के बड़े भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामले के अनुसार, सालान गांव कुठाल गेट में एक 13 साल के बच्चे ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस बच्चे को फंदे से उतारकर 108 के माध्यम से कोरोनेशन हॉस्पिटल रवाना किया गया। जहाँ उसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: देहरादून सड़कों पर पड़े मिले नोट, पुलिस ने सेनेटाइज कर उठाया
मृतक बच्चे का नाम आदित्य सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सालान थाना राजपुर उम्र 13 वर्ष, अपने छोटे भाई के साथ घर पर ही खेल रहा था। पिताजी माली के काम से बाहर गए हुए थे और माँ एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है।
दोनो बच्चे घर पर अकेले थे। छोटा बच्चा tv पर कार्टून देख रहा था। मृतक बच्चे ने उससे रिमोट लेकर मूवी देखना चाहता था। छोटे ने उसको रिमोट नही दिया तो मृतक बच्चा उसको यह कहकर कि, “तू मत दे, मैं मर रहा हूँ।” उसको डराने के इरादे से घर मे रखा दुपट्टा का फंदा बनाकर उस पर लटक गया।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज एक और कोरोना पॉजिटिव, कुल 48 पहुंचा आंकड़ा
छोटा बच्चा घबराकर आस पास के लोगों को जब तक बुलाकर लाया, उसकी मौत हो चुकी थी। घर पहाड़ी पर एकांत में बना है। करीब 200 मीटर की दूरी पर अन्य घर बने हैं।
मौके पर fsl टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। अब तक कि जांच में किसी अपराध का होना नही पाया गया है। मृतक बच्चे का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शेष अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री