चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
नगर पालिका परिषद को तृतीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी में करने पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत कर अभिनंदन किया। इस दौरान डा. अग्रवाल का आभार प्रकट करते हुए उन्हें विकास पुरूष की संज्ञा दी गई। इससे पूर्व भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
शनिवार को बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रेलवे रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला के सदैव अभिभावक के रूप में डा. अग्रवाल रहते है। कहा कि लंबे समय से शवदाह गृह बनाने की मांग हो रही थी, स्थानीय लोग डा. अग्रवाल से इस समस्या के निदान के लिए मांग की। जिस पर आज शवदाह गृह का निर्माण भी अंतिम चरण में है।
विधायक श्री गैरोला ने कहा कि नगर पालिका परिषद डोईवाला को तृतीय श्रेणी से प्रथम श्रेणी करने से क्षेत्र का विकास होगा। कहा कि यहां अधिक धनराशि का बजट आएगा। जिसका उपयोग विकास कार्यों के लिए होगा। उन्होंने डा. अग्रवाल को क्षेत्रवासियों की ओर से आभार भी जताया।
पूर्व राज्यमंत्री करन बोहरा ने कहा कि मंत्री डा. अग्रवाल के परिवार ने सदैव डोईवाला के विकास के लिए कार्य किया। कहा कि उनके पिता स्व. मांगेराम जी ने केशवपुरी बस्ती को बसाकर लोगों पर उपकार किये। कहा कि अमर शहीद मेजर दुर्गामल्ल के नाम से चौक का नाम रखकर और उनकी प्रतिमा बनाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। कहा कि शुगर मिल की भी दशा सुधरी है। शुगर मिल में मृतक आश्रित को भी नोकरी मिलेगी, जिसका कैबिनेट में निर्णय लिया गया है। इसके लिए भी मंत्री डॉ अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला मेरी जन्मभूमि है और ऋषिकेश मेरी कर्मभूमि हैं।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द