भले ही कप्तान राजधानी की सुरक्षा चुस्त दुरूस्त करने के लाख दावे कर ले भले ही सत्यापन के नाम पर लाखो रूपयो का जुर्मनाअ वसूल कर सरकार का खजाना भर दे लेकिन अधिनस्थ अधिकरी और कर्मचारीयो की लापरवाही समय समय पर दिखाई पड ही जाती है पुलिस के लाख दावो के बाद भी देवभूमी मे बेटिया कितनी सुरक्षित है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है किदेहरादून के गंगोत्री विहार क्षेत्र निवासी एक युवती ने रायपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 17.8.2024 की सायं 7.15 बजे अपने किसी काम को लेकर आयी थी, रास्ता पूछने के लिये जैसे ही वह वहां स्थित नाई की दुकान के सामने खड़ी हुई तो वहां मौजूद बिजनौर निवासी दुकान मालिक महफूज बाहर आया। जैसे ही युवती ने उससे पता पूछा तो वह बदनीयति से उससे द्विअर्थी शब्दो मे बाते करने लगा साथ ही बोलने लगा कि दो मिनट हमसे भी बात कर लो और जबरदस्ती व अश्लील तरीके से धीरे-धीरे उसका हाथ पकड़कर उसे पता समझाने लगा युवती जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो दुकान मे मौजूद बाल कटवाने वाले युवक ने युवती का साथ दिया। जिस पर नाई से अपने और दो भाईयों को बुला लिया और उन्होंने बचाने वाले युवक के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन दोनों की जान बचाई।युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने किरतपुर, बिजनौर निवासी महफूज के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई रजनी चमोली के सुपुर्द की है अब जांच के बाद मामला कुछ भी निकलकर आये लेकिन इस घटना के बाद कही ना कही पुलिस के सत्यापन अभियान पर सवालिया निशान उठने शुरू हो गये है।

More Stories
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, देशभर में 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी,तीन वर्षों में 37वें से 12वें स्थान तक का सफर, धामी सरकार के सतत प्रयासों और जनभागीदारी को मिली बड़ी सफलता.!
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!