*प्रेस नोट थाना राजपुर जनपद देहरादून*
*दिनांक 11 दिसंबर 2022*
***************************
*अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही मे 2 पेटी (कुल 96 पव्वे) देशी शराब जाफरान के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार*
**************************
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय* के द्वारा अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिस क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष राजपुर * के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश हुए उपरोक्त क्रम में कार्यवाही करने हेतु ब्रीफ/आदेशित किया गया |
उक्त क्रम मे दिनांक 11 दिसंबर 2022 को गठित टीम के द्वारा कृषाली चौक के पास से एक व्यक्ति को कुल 2 पेटी (कुल 96 पव्वे) देशी शराब जाफरान मय स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*-
1- किशन पुत्र रामलाल निवासी मिंगवाली, जनपद टिहरी गढ़वाल
हाल पता- 438 गढ़ी कैंट देहरादून।
उम्र -36 वर्ष।
*बरामदगी*-
1-कुल 96 पव्वे देशी शराब जाफरान
2-स्कूटी नंबरUK 07 UA 8560
*नोट*- अभियुक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*-
1- उप निरीक्षक प्रमोद कुमार चौकी प्रभारी आईटी पार्क थाना राजपुर
2- कांस्टेबल प्रदीप
3- कांस्टेबल रविंद्र

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और स्थानीय लोगो को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम,रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री.!
मुज़फ्फरनगर की कोतवाली पुलिस और एसओजी ने तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपियों ने व्यापारी को लगाया था तेरा लाख रुपयों का चुना, पकडे गये तीनो आरोपी राजस्थान के है रहने वाले. !
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही के वीडियो के बाद उत्तराखंड पीएचक्यू आया सामने, IG कुमाऊ ने वीडियो मे दिखने वाले निलंबित पुलिस कर्मी का बताया पूरा सच,वीडियो मे दिखने वाला सिपाही को बताया अपराधी प्रवर्ती का और खा चूका है जेल की हवा.!