उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ में हल्की बारिश हुई तेज केदारनाथ में आज भी अपराह्न से रूक-रूक कर बारिश शुरू……
देहरादून: आज श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के तीसरे हप्ते मौसम सामान्य रहने के बाद अब मौसम ने करवट बदल ली है।
आज बृहस्पतिवार प्रात: से श्री बदरीनाथ धाम में मौसम बदल गया कुछ देर धूप आयी उसके बाद बादल छा गये। दिन साढ़े दस बजे से हल्की बारिश शुरू हो गयी।फिर दोपहर में बारिश थम गयी।
आज तीन बजे अपराह्न से अब तक बारिश हल्की से तेज हो गयी। तीर्थयात्रियों ने छाते, रैनकोट पहन लिए। बदरीनाथ धाम में दूर चौटियों पर बर्फ आयी है लेकिन अभी बदरीनाथ में बर्फ नहीं गिर रही है।
जबकि श्री केदारनाथ में आज सुबह से बादल छाये रहे अपराह्न को श्री केदारनाथ धाम में भी मध्यम बारिश शुरू हो गयी। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बदरीनाथ धाम से बताया कि बारिश के बीच दोनों धामों में तीर्थयात्रियों का आगमन जारी है तथा श्री बदरीनाथ मंदिर तथा श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन सामान्य रूप से बराबर चल रहे है।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के अन्दर पहुंचा सलाखों के पीछा, ऋषिकेश क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर एवं संचालक को किया गिरफ्तार
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री