बदरीनाथ (चमोली)। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण रविवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बदरीनाथ पहुंची। उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन और शयन आरती में प्रतिभाग किया। सोमवार को प्रातः अभिषेक पूजा में प्रतिभाग और पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
सोमवार को प्रातः भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद तत्पश्चात् उन्होंने रावल अमरनाथ नंबूदरी से आर्शीवाद लिया। बदरीनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित आदि मौजूद थे।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!