राकेश डोभाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) चमोली
थराली (चमोली)। चमोली जिले के थराली विकास खंड के रूईसान डूंगरी निवासी एक युवती की सोमवार को प्रामणमति नदी पर बने अस्थायी पुल से पैर फिसल कर नदी में गिर जाने से मौत हो गई है।
थाना प्रभारी थराली पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना थराली पर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रूईसान डूंगरी थराली में प्राणमति नदी पर अस्थाई रूप से बनाए गए लकड़ी के पुल से एक युवती का पैर फिसलने जाने से नदी में बह गई जिसे स्थानीय व्यक्तियों की ओर से बेहोशी की हालत में थराली अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली की रूईसान डूंगरी निवासी 18 वर्षीय मृतका रीना पुत्री तारा दत्त देवराडी अपनी मामी के साथ सोमवार की सुबह घास लेने के लिए जंगल जा रही थी कि प्राणमति नदी पर बने लकड़ी के अस्थाई पुल से पैर फिसल जाने के कारण नदी के तेज बहाव में बह गई जिसे स्थानीय व्यक्तियों की ओर से नदी से निकाल कर थराली अस्पताल में लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

More Stories
म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
एसएसपी दून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला, *छात्राओं के बीच पहुँचकर पुलिस में उन्हें साइबर व महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक