गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होने हिन्दुत्व की सही व्याख्या की है। उनका ऐतराज केवल भाजपा के हिन्दुत्व पर रहा है न कि आम हिन्दुओं पर। पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में रावत ने कहा कि राहुल गांधी ने हिन्दुओं को लेकर कहीं कोई गलत वक्तव्य नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का छद्म हिन्दुत्व है जबकि राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू निडर और अहिंसक है। उन्होने कहा कि शिकागो में विश्व धर्म संसद में विवेकानंद जी ने भी हिन्दुओं को लेकर की गई टिप्पणी में निर्भीक और उदारवादी बताया था। उन्होंने कहा कि अनादिकाल से आ रही सनातन परंपरा के तहत सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है। हिन्दू धर्म सहिष्णु है। राहुल ने बसुधेव कुटुंबकम और सर्वधर्म संभाव पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे देश की सामाजिक व्यवस्था को नष्ट कर दिया है। हिन्दू भगवान शिव की तरह अटल है। वह किसी को डराता नहीं है। भाजपा केवल दुष्प्रचार में जुटी है।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान