
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। तन्वी संस्था द्वारा स्थानीय प्रेक्षागृह में तरंगम, तन्वी रंग महोत्सव का शुभारम्भ लैन्सडाउन विधायक महंत दिलीप रावत एवं मण्डी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।पहले दिन, संस्था की संस्थापिका श्रीमती मीनाक्षी शर्मा द्वारा लिखित नाट्य पुस्तक “एक और युगन्तर” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने तन्वी रंग यात्रा का संक्षिप्त इतिहास की जानकारी साझा की। तत्पश्चात नाट्य प्रतियोगिता शुरू की गई। इसी क्रम में सोलन (हिमांचल प्रदेश) से प्रणव थियेटर ग्रुप ने नाटक “मैट्रिक” का पहला मंचन किया गया। जिसमें सुदूर हिमांचल की दुर्गम पहाडियों में यहां प्रकृति अपनी छटा बिखेरती हैं, जहाँ देवी-देवता स्वयं वास करते जो देवभूमि के नाम से प्रचलित है, वहां के जन-जीवन को मंच हू बहू उतार दिया। इस दौरान नाट्यमंचन में गरिमा सिंह, अंजली दत्ता, आँचल मोगरा, जावेद, संजीव अरोड़ा, रजत ठाकुर, हेमन्त अति, गौरव मेहता आदि ने भूमिका निभाई।


More Stories
ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान,एमडीडीए कॉलोनी में रह रहे 22 संदिग्धों को लिया हिरासत मे,लापरवाही बरतने वाले 15 मकान मालिकों पर ठोका 10,10 हज़ार का जुर्माना !
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, बालासुन्दरी मंदिर के जंगल मे बोरे मे मिला सड़ा गला शव,पुलिस अधिकारियो का अमला पहुंचा मौके पर,पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !
राज्य मे घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं, व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने स्टॉक को समझदारी से करें प्रबंधित – सतपाल महाराज !!