
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
प्राप्त जानकरी के अनुसार दिनांक: 18-06-23 को वादी सचिन गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून के द्वारा थाना सहसपुर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनकी गाड़ी में रखे 11 सिलेंडर चोरी कर लिए गए हैं दाखिला तहरीर के आधार पर थाना सहसपुर पर तत्काल मु0अ0सं0- 157/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून’के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी विकास नगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहसपुर द्वारा थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम के द्वारा ठोस पतारसी सुरागरसी करते हुए मुखबिर की मदद से 24 घंटे के भीतर ही अभियुक्त गण 1- लोकेश भाटिया 2- जाकिर को आज दिनांक 19-06-2023 को चोरी गए 11 सिलेंडर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*नाम पता अभियुक्त गण* :-
01: लोकेश भाटिया उर्फ राहुल पुत्र राजकुमार भाटिया निवासी एक्सचेंज वाली गली थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 31 वर्ष
02: जाकिर पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी चोर खाला शांति नगर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
*आपराधिक इतिहास*:-
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है
*बरामदगी माल*
1- 11 गैस सिलेंडर
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक सनोज कुमार थाना सहसपुर
2- कांस्टेबल संदीप
3- कांस्टेबल जगजोत

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!