राजेन्द्र शिवाजी (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। रतनपुर कुंभीचौड़ निवासी एवं लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत के छोटे भाई ने अपनी सबसे बड़ी भाभी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल की ओर से आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी गई है। मामला विधायक के परिजनों से जुड़ा होने के कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है। देर शाम तक मामले में सुलह समझौते के प्रयास चल रहे थे। विधायक दिलीप रावत चार भाई हैं और हमलावर तीसरे नंबर का है। भाजपा नेता बीना रावत ने कोतवाली में घटनाक्रम की तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि रतनपुर कुंभीचौड़ में उनका अपना मकान है। बुधवार सुबह उनका देवर पुष्पेंद्र उनके मकान की गैलरी बंद करने को कहने लगा। इसके बाद वह फावड़ा उठाकर उनकी गूल का पानी बंद करने लगा। बीना ने गूल न बंद करने के लिये कहा तो वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। मारपीट का विरोध करने पर देवर ने फावड़े से उन पर कई वार कर दिए और जमीन पर गिराकर उनसे मारपीट की। उसने गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया कि मारपीट में उसके दोनों हाथ, सिर और चेहरे पर चोट आई है। पूर्व में भी वह उनके घर में तोड़फोड़ करते हुए मारने की धमकी दे चुका है। बताया कि मारपीट की घटना से वह भयभीत हैं। बीना रावत ने देवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि देवर-भाभी के बीच मारपीट की तहरीर मिली है। पारिवारिक मामला होने के कारण पहले जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !