
जी– 20 की भांति युवाओं के लिए मई माह में वाई-20 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की जिम्मेदारी एम्स ऋषिकेश को सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को इसका आगाज करते हुए एम्स ने कर्टन रेजर इंवेट का शुभारंभ कर इस सम्मिट की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई।
वाई- 20 अर्थात यूथ- 20 का मुख्य उद्देश्य देश की युवा शक्ति को जी-20 सम्मेलन के लिए उनका इंगेजमेंट ग्रुप बनाना है। इसके अलावा दुनियाभर के यंग लीडर्स को वैश्विक मुद्दे तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से उन्हें पूर्ण रूप से तैयार करना है। एम्स ऋषिकेश भारत के उन 3 मेडिकल काॅलेजों में से एक है, जिसका चयन इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के लिए किया गया है।

बृहस्पतिवार को एम्स संस्थान में कर्टन रेजर इंवेट आयोजित कर वाई-20 का आगाज कर दिया गया। इस दौरान एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य हमें अपनी युवा शक्ति को वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करना तथा उनके भविष्य को एक बेहतर स्वरूप देने के लिए उनमें एक्टिव पार्टिसिपेटशन की क्षमता बढ़ाना है। वाई-20 का आयोजन आगामी 4 व 5 मई को ऋषिकेश में होना है। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि इस आयोजन द्वारा जी-20 सम्मेलन के बारे में जागरूकता फैलाना तथा वैश्विक सामायिक मुद्दों पर चर्चा हेतु युवा शक्ति को तैयार किया जाएगा।
डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने बताया कि देश के विभिन्न जाने-माने विशेषज्ञों और युवा प्रतिनिधियों को इस कंस्लटेशन कार्यक्रम में जोड़ने हेतु संस्थान का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम पूर्णरूप से सफल होगा और युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
सम्मिट की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए डाॅ. वंदना धींगरा ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक चलने वाली इस यू-20 आयोजन के अंतर्गत एम्स ऋषिकेश विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। इन कार्यक्रमों में प्रतिभागी अपने विचार रख सकेंगे तथा एक दूसरे से अपने विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

कर्टन रेजर इंवेट के दौरान संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल, डाॅ. गीता नेगी, डाॅ. मनोज कुमार गुप्ता, डाॅ. मोनिका पठानिया, डाॅ. रोहित गुप्ता, डॉ. एन के भट, डॉ. राज राजेश्वरी, डाॅ0 आशीष भूते, डाॅ. प्रखर शर्मा, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. मृदुल धर, डाॅ. आशी चुग, आईटी सेल के प्रभारी अधिकारी व पीपीएस विनीत कुमार सहित अन्य फेकल्टी सदस्य और एमबीबीएस के स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,