
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
ग्राम पंचायत कैंची वाला अटकफॉर्म में नदी के समीप 100 बीघा ग्राम समाज की भूमि के ऊपर जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास भूमाफिया द्वारा दिनदहाड़े किया गया। ग्राम पंचायत कैंची वाला के *सामाजिक संगठन बाहती महासभा स्थानीय समिति कैंचीवाला* के पदाधिकारी द्वारा चल रही अवैध कब्जे की कार्रवाई को तुरंत रोका गया जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह कलूढा़ सचिव मनीष कुमार , संगठनमंत्री राकेश कुमार, प्रवक्ता नीरज कुमार,राजपाल, सदस्य राजेंद्र सिंह,अमनदीप, कुलदीप, शम्मी सिंह, आदि द्वारा मौके पर जाकर उक्त भूमफीया धर्म सिंह, निवासी धूमनगर को वहां से भगाया गया और ग्राम प्रधान सुनीता देवी को इसकी सुध भी नहीं थी और प्रधानपति तारा चंद को मौके पर बुला कर स्थिति का जायजा दिलाया गया ।दिनदहाड़े चल रही अवैध प्लाटिंग में बेखौफ भूमाफिया को किसका संरक्षण है।
ग्रामीण द्वारा प्रधान पति को फटकार लगाने के बाद प्रधान पति को मजबूरन पटवारी को बुलाना पड़ा और जेसीबी से बाउंड्री के लिए को दी गई नीव का भरान कराया गया। ग्रामीण नीरज कुमार जी ने बताया कि ग्राम प्रधान सुनीता देवी को तो ग्राम समाज में चल रही गतिविधियों का कुछ भी अता-पता नहीं है वह भी बेसुध है। ग्रामीण इसकी गहन जांच के लिए जिलाधिकारी के समक्ष ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं और यदि जिलाधिकारी से भी इसके ऊपर कारवाई नहीं हुई तो वह न्यायालय की तरफ अग्रेषित होंगे या किसी बड़े आंदोलन की तरफ जाने के लिए मजबूर होंगे।

More Stories
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने हज़ारो किलोमीटर दूर जाकर दबोचा धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग को, लंबे समय से खेल रहा था पुलिस के साथ आँख मिचोली का खेल, श्वेता चौबे के धुरंधरो ने बेंगलेरु से ख़ोजकर भेज दिया जेल.!
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द