
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के द्वारा वर्ष -2025 तक उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाए जाने की परिकल्पना को पूरा करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दलीप सिंह कुवंर पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून म के आदेशानुसार एवं सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध, श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर तथा नीरज सेमवाल क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम* के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री/नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आदेश/निर्देशों के क्रम में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने एवं तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सम्बन्ध में उचित दिशा/निर्देश देकर थाना कोतवाली नगर स्तर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया है, गठित पुलिस टीमों द्वारा सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में नशे के तस्तकरों के विरूद्ध लगातार व्यापक सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में दिनांक 18-07-2023 को सांय पटेल रोड फालतू लाइन पर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान में एक संदिग्ध व्यक्ति को चैकिंग के लिये रोका गया तो वो पुलिस को देख कर घबरा गया, तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के बैग से 02 किलो अवैध चरस बरामद हुई। जिस पर अभियुक्त अभियुक्त दिलशाद को 02 किलो अवैध चरस बरामद होने पर अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त* :
1- दिलशाद पुत्र नसीम निवासी मिर्जापुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 50 वर्ष ।
*बरामदगी* :-
02 किलो अवैध चरस कीमत लगभग दस लाख रुपए
*आपराधिक इतिहास*: अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण*: –
पूछताछ में अभियुक्त दिलशाद ने बताया कि मैं मिर्जापुर का रहने वाला हूँ। मैं नशा करने का आदी हूँ जिस कारण मेरे पास कोई काम धंधा नहीें है, नशे का आदि होने तथा कोई काम धंधा न होने के कारण मेरी आर्थिक स्थिती ठीक नहीं चल रही थी। जिस कारण अपनी आर्थिक स्थिती ठीक करने तथा अपने नशे की आदत की पूर्ति करने के लिये मैं मिर्जापुर से यह चरस खरीद कर देहरादून तथा आस-पास के क्षेत्रो में ऊंचे दामों में बेचने के लिए लाया था, जिससे मुझे काफी मुनाफा हो सके। कितुं बेचने से पहले पुलिस के चैकिंग अभियान के चलते मैं पकडा गया।
*पुलिस टीम*:
01- प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई
02- SSI प्रदीप सिंह रावत
03- उ0नि0आशीष सिंह रावत
04- कानि0 विश्वास
05- कानि धीरेंद्र पतियाल
06- महिला कांस्टेबल नीलम

More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!