
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। विगत 5 फरवरी को लैन्सडाउन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस चौकी सीला-1, तहसील लैंसडाउन में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी राजस्व सीला-1 पर धारा-376 व 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियोग नाबालिग युवती से सम्बन्धित होने के कारण जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए जाने पर गठित टीम द्वारा अभियुक्त गजपाल सिंह (55 वर्ष) को उसके ग्राम जोगी विलंगी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी व आरक्षी संदीप शामिल थे।

More Stories
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3,000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी
भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य, यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के जामुनवाला में बोरे में बंद युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जतायी हत्या की आशंका