December 7, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर की खतौली पुलिस ने चोरी के 2 मामलो का किया खुलासा, पुलिस ने चोरी के माल के साथ अलीमुद्दीन इमरान और सहज़ाद को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों पर पहले से काफ़ी मुकदमे है दर्ज़ !

 

मुज़फ्फरनगर की थाना खतौली पुलिस ने चोरी के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है पुलिस को गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान, 25000/- रूपये नगद, 23 किलो तांबे का तार तथा घटना में प्रयुक्त एक टैम्पो बरामद हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.07.2025 को वादी सन्नी सेजवाल निवासी लाडो की सराय थाना साकेत दिल्ली द्वारा लिखित तहरीर देते हुए थाना खतौली पुलिस को अवगत कराया गया कि अज्ञात चोरो द्वारा खतौली बाइपास पर स्थित उनके रामत्ना होटल से सामान चोरी कर लिया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना खतौली पर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 14.09.2025 को उपरोक्त अभियोग तथा थाना छपार पर पंजीकृत डीसीएम की तिरपाल काटकर तांबे के तारी की चोरी के अभियोग मु0अ0सं0- 179/2025 धारा 305(बी) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किया गया सामान, 25000/- रूपये नगद, 23 किलो तांबे का तार तथा घटना में प्रयुक्त एक टैम्पो बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अलीमुद्दीन पुत्र सलीम नि0 तारापुरी होल वाली गली लिसाड़ी गेट थाना लिसाड़ी गेट मेरठ।

*2.* इमरान पुत्र सलाउद्दीन नि0 शौकिन गार्डन थाना लिसाड़ीगेट मेरठ।

*3.* शहजाद पुत्र शाहिद नि0 शौकीन गार्डन थाना लिसाडीगेट, मेरठ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 01 डीप फ्रिज

✅ 01 ओवन

✅ 05 पंखे

✅ 01 इन्वर्टर

✅ 02 बैटरे

✅ 23 किलो तांबे का तार (मु0अ0सं0 179/2025 धारा 305 (बी) / 317 (2) बीएनएस थाना छपार, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)

✅ 25 हजार रूपये नगद

✅ 01 टैम्पो यूपी 15 जीटी 9043

 

*पूछताछ का विवरण-*

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा चोरी करने का कार्य किया जाता है तथा चोरी किए गये सामान को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र छपार के अन्तर्गत एक डीसीएम की तिरपाल काटकर उससे तांबे के तार की चोरी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना छपार पर मु0अ0सं0-179/2025 धारा 305 (बी) / 317 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। इसके साथ ही हमारे द्वारा खतौली बाइपास पर स्थित एक होटल से भी सामान चोरी करने की घटना कारित की गयी थी। आज हमलोग चोरी किये गये सामान को बेचने के उद्देश्य से आये थे कि पुलिस द्वारा हमें गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र खतौली व छपार में चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

 

*अनावरण किये गये अभियोगों का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 262/2025 धारा 305 (ए)/317(2) बीएनएस थाना खतौली मु०नगर।

*2.* मु0अ0सं0 179/2025 धारा 305 (बी) / 317 (2) बीएनएस थाना छपार मु०नगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त अलीमुद्दीन उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

*1.* मु0अ0सं0 262/2025 धारा 305 (ए)/317(2) बीएनएस थाना खतौली मु०नगर।

*2.* मु0अ0सं0 179/2025 धारा 305 (बी) / 317 (2) बीएनएस थाना छपार मु०नगर।

*3.* मु0अ0सं0 438/2023 धारा 380/411 भादवि थाना लिसाड़ी गेट मेरठ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

*1.* मु0अ0सं0 262/2025 धारा 305 (ए)/317 (2) बीएनएस थाना खतौली मु० नगर।

*2.* मु0अ0सं0 179/2025 धारा 305 (बी)/317 (2) बीएनएस थाना छपार मु०नगर।

*3.* मु0अ0सं0 207/2022 धारा 414 भादवि थाना ब्रहमपुरी मेरठ।

*4.* मु0अ0सं0 12/2021 धारा 414/420/482 भादवि थाना जानी मेरठ।

*5.* मु0अ0सं0 14/2021 धारा 4/25 आयुद्ध अधि० थाना जानी मेरठ।

*6.* मु0अ0सं0 106/2023 धारा 380/411/413/414 भादवि थाना जानी मेरठ।

*7.* मु0अ0सं0 414/2024 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना गुलावठी बुलन्दशहर ।

*8.* मु0अ0सं0 146/2025 धारा 3/25 आयुद्ध अधि० थाना गुलावठी बुलन्दशहर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

*1.* मु0अ0सं0 262/2025 धारा 305 (ए)/317 (2) बीएनएस थाना खतौली मु0नगर।

*2.* मु0अ0सं0 179/2025 धारा 305 (बी) / 317 (2) बीएनएस थाना छपार मु० नगर।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1.* प्र0नि0 दिनेश चन्द्र थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 नंदकिशोर शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 520 अरुण थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 157 मनीष कुमार सर्वीलांस सेल, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 मुनीश शर्मा थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 896 शीतल देव चौधरी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 720 उमेश मावी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 30 विवेक थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 1336 शौबीर तेवतिया थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 651 प्रदीप थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

*11.* का0 87 विकास कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।

 

 

You may have missed

Share