
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशो पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालो और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सम्पूर्ण जनपद में लगातार अभियान चल रहा है जिसके चलते आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में प्रेमनगर पुलिस द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में प्रेमनगर बाजार, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा, बिधोली, पौंधा आदि में सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 35 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 35 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए कुल 8750/- रू0 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान 06 वाहनों को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

More Stories
लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से किया गिरफ्तार
भारी बारिश के बीच भी आमजन की सुरक्षा को मुस्तैद दून पुलिस, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सघन चैकिंग
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – बंशीधर तिवारी