
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विकास नगर के कोतवाल पर बड़ी कार्रवाई की है। 14 मार्च को विकासनगर क्षेत्र में बादामवाला स्थित एक रेस्टोरेंट (जिसमें खानपान व बैठने की सुविधा हेतु कैबिन नुमा फूस के हट बनाए गए हैं) उक्त रेस्टोरेंट में खानपान को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद में एक पक्ष द्वारा रेस्टोरेंट के फूस के केबिन में आग लगा दी गई, जिस संबंध में थाना विकासनगर मे अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध अभी तक विधि सम्मत कार्रवाई नहीं की गई व उक्त पूर्ण घटनाक्रम के संबंध में उच्च अधिकारियों को सही तथ्यों की जानकारी नहीं दिए जाने के कारण प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को तत्काल प्रभाव से कार्यालय अटैच किया जाता है।
सम्पूर्ण प्रकरण की सत्यता के लिए पुलिस अधीक्षक विकासनगर को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने के लिए आदेश दिए गए है: एसएसपी देहरादून वही दूसरी ओर कप्तान ने निरीक्षक विनोद गुसाईं ,प्रभारी SOG को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर बना कर भेज दिया है l

More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!