September 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

केदारनाथ यात्रा मार्ग मे चीरवासा के समीप भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में कार्यदायी संस्था लो.नि.वि. द्वारा प्रो-एक्टिव होकर कर रहा कार्य,पहाड़ी पर अटके ऐसे पत्थर जिनके किसी भी समय गिरने की सम्भावना थी, उनको पहले ही नीचे गिराकर सम्भावित खतरे को न्यून करने का किया गया प्रयास।

 

केदारनाथ धाम के लिए जाने वाला पैदल मार्ग गौरीकुण्ड से लगभग 2.5 कि.मी. ऊपर की तरफ चीरवासा के पास विगत कुछ दिनों में यहां पर भूस्खलन होने के कारण क्षतिग्रस्त बना हुआ है। मार्ग सुधारीकरण हेतु लो.नि.वि. की टीमें व श्रमिक निरन्तर यहां पर कार्य कर रहे हैं तथा सुरक्षा बलों की मौजूदगी में यहां पर श्रद्धालुओं का सुरक्षित आवागमन कराया जा रहा है।

आज मौसम के पूर्ण रूप से खुलने तथा यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही करवाने के उपरान्त सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के स्तर से प्रो-एक्टिव होकर इस भूस्खलन क्षेत्र के टॉप में पहुंचकर ऐसे पत्थर जो कि पहाड़ी पर अटके हैं तथा इनके किसी भी समय नीचे गिरने की सम्भावना बनी हुई थी, इन पत्थरों को मजदूरों की सहायता से नीचे गिरा दिया गया है। जिससे यहां पर कार्य करते समय व श्रद्धालुओं के आवागमन के समय ऊपर पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने का खतरा न्यून रहे। यहां पर मार्ग सुधारीकरण व चौड़ीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

केदारनाथ धाम हेतु आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे इस क्षेत्र को पार करते समय विशेष सतर्कता बरतें व मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों व कार्यदायी संस्था के निर्देशो का पालन करें तथा मार्ग पर सुधारीकरण कार्य करते समय पार करने की जिद बिल्कुल भी न करें।

You may have missed

Share