September 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने अवैध स्मैक बेचने वाले चाँद को खिलाई जेल की हवा, पकड़ा गया आरोपी पहले भी जा चूका है अवैध स्मैक बेचने के आरोप मे जेल.!

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने”ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्मैक बेचने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है आपको बता दे की पुलिस मुख्यालय देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन/निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेत्तृव में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा थाना स्तर पर नशा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु टीमें गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिसके चलते दिनांक 17-09-2026 को रात्रि दौराने चैकिंग आरोपित चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार को सुभाष नगर मक्का मस्जिद के पीछे से 5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक/500/₹ नगद के साथ पकडा गया।

आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 651/2026धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम व पता आरोपित*

चांद रहमान पुत्र अमीर अहमद निवासी गायत्री विहार सराय रोड ज्वालापुर हरिद्वार।

 

*बरामदगी का विवरण*

1-5.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद

2-₹500/-नगद

 

*आपराधिक इतिहास*

1-मु0अ0स0-79/2020 धारा 8/21 NDPS ACT

2-मु0अ0स0-150/2021 धारा 8/20 NDPS ACT

3-मु0अ0स0-943/2023 धारा 380,411

*पुलिस टीम-*

1-प्रभारी चौकी बाजार उ0नि0 पुष्कर चौहान

2-कांस्टेबल आलोक नेगी

3-कांस्टेबल रवि चौहान

4-कांस्टेबल नरेंद्र राणा

You may have missed

Share