राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
सावन के पवित्र माह मे कावड़ यात्रियों के लिए बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा आयोजित ने 06वें कांवड़ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल भंडारे के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के मा• कुलपति अशोक कुमार ने रीबन काटकर उद्घाटन किया जिसमे रोजाना हज़ारो की संख्या मे कावड़ यात्री रुककर निशुल्क भोजन चिकित्सा सहायता और विश्राम कर सकेंगे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व dgp ने कहा की सावन मास पवित्र महीना मना जाता है इस महीने मे किये गये पुण्य कार्य का भगवान शिव दोगुना फल प्रदान करते है इस अवसर पर बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता ने कहा की मैं रुड़की के समस्त सम्मानित नागरिकों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों ,एवं सभी शुभचिंतकों का भी हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ।और इस पुनीत कार्य मे भागीदारी करने वालों का आभार व्यक्त करता हूँ और सभी शिव भक्त कावड़ियों को उनकी इस कठिन यात्रा को पूर्ण करने की प्रार्थना बाबा भोले नाथ से करता हूँ !


More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का चंद घंटे में खुलासा, संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, घटना को अंजाम देने वाले मामा सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की