काशीपुर। काशीपुर को जल्द मिलेगा आई एस बी टी कुंडेश्वरी में आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास ने यह घोषणा की। परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि वह काशीपुर में आईएसबीटी बनने पर फैले भ्रम को दूर कर देना चाहते हैं। हम काशीपुर में आईएसबीटी बना रहे हैं। इसके लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि रामनगर, रुद्रपुर में अलग-अलग आईएसबीटी बन रहा है। एक आईएसबीटी काठगोदाम में भी बनाया जा रहा है। टनकपुर में सेंट्रल डिपो बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 200 करोड़ की एक कंपनी का इन्वेस्टमेंट काशीपुर सिडकुल में हो रहा है। मंत्री चंदन रामदास और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सिडकुल स्थित एक कंपनी का उद्घाटन भी किया। अजय भट्ट ने कहा कि यहां आने वाले उद्योगों को पर्याप्त सुविधाएं मिलें सरकार इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं