
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सांय को खटीमा पहुंचकर संजय पार्क तथा 22 पुल खिलड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठ मईया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग कर भगवान राम के स्वरूप से आशिर्वाद लेकर उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य और सुख समृद्धि की कामना की


More Stories
एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने पुलिस की साप्ताहिक परेड का किया निरिक्षण, एसपी ने मौजूद अधिकारियो और जवानो को फिट रहकर हिट होने का दिया संदेश !
हल्द्वानी में गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित, ’सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है: मुख्यमंत्री’
नेपाल आपदा पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाई