उत्तराखंड में यहाँ तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर राजस्थान के कांवड़िए की मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना……
रुड़की : हरिद्वार के रुड़की में आज तेज रफ्तार ट्रक का घर देखने को मिला जिसमें एक ट्रक ने पैदल चल रहे कांवडिए को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर राजस्थान के कांवड़िए की मौत हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।
केंटर व डीसीएम की जोरदार भिड़ंत भी हुई। डीसीएम के नीचे दबने से एक कांवडिए की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया।
जानकारी मिली है कि कांवडिया हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहा था। जो राजस्थान के रेवाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद कैंटर व डीसीएम चालक मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है।
मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा औश्र शव को पोस्टमार्टम के लिए। वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर उजाला फैक्ट्री हाईवे के पास ये हादसा हुआ है। पुलिस फरार कैंटर और डीसीएम चालक की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही