
आज दिनांक 20/07/24 को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की अजबपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार पुलिसकर्मियों का एक्सीडेंट हो गया है, सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर जानकारी मिली कि बड़कोट उत्तरकाशी थाने में तैनात महिला ASI कांता थापा तथा देहरादून के कैण्ट थाने में नियुक्त महिला कांस्टेबल शकुंतला, जिनकी कावड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार लगी थी, उक्त दोनों महिला कर्मचारी गण शकुंतला की स्कूटी से ड्यूटी हेतु हरिद्वार जा रहे थे, इस दौरान अजबपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आ रही प्राइवेट वोल्वो बस नंबर UK07 PA 6999 के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दोनो महिला पुलिस कर्मी सड़क पर गिर गए तथा ASI कांता थापा का सिर बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में म0कां0 शकुंतला को भी चोटे आई है, जिन्हें उपचार हेतु कनिष्क अस्पताल भिजवाया गया। मृतका कांता थापा के शव को पोस्टमार्टम हेतु कोरोनेसन अस्पताल भिजवा गया है। घायल महिला कांस्टेबल शकुंतला का कनिष्क अस्पताल में उपचार चल रहा है डॉक्टरों द्वारा उनके दाहिने हाथ में फैक्चर होने की संभावना व्यक्त की गई है।
*नाम पता मृतक :-*
कान्ता थापा पत्नी स्व0 बृजमोहन
निवासी – वसुन्धरा विहार, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उम्र 58 वर्ष
हाल निवासी – आवासीय परिसर थाना कैन्ट

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री