
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कल्प तरु जीतपुर के तत्वावधान में आज मवाकोट स्थित जगदेव बाण मंदिर परिसर में 15 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। संस्था की अध्यक्षा कल्पना मंजेड़ा एवं सचिव साधना कुकरेती ने बताया कि संस्था द्वारा मंदिर परिसर में आम, आंवला, इमली समेत अन्य कई प्रजातियों के फलदार व औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर संस्था की सदस्या कलावती बिष्ट, दीपा नेगी, ममता, सुनीता जोशी, बिमला काला, राकेश राज, विनोद, देवेश आदि मौजूद रहे।

More Stories
विकास के दावों के बीच समस्याओं से जूझता देवबंद, जाम से जलभराव तक जनता बेहाल* टूटी सड़कें, अधूरी सर्विस रोड, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और बेरोजगारी बने बड़े सवाल
गोचर नदी मे छलांग लगाने वाले युवक क़ी डूबने से हुई मौत, sdrf ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव किया बरामद.!
आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता, एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान