
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
दिनांक 01.07. 2025 को कलियर पुलिस को सूचना मिली कि गढ़मुक्तेश्वर मदरसे ताजीम ऊर्र रहमान जनपद हापुड़ से सात बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए हैं जो की कलियर में हो सकते हैं। क्योंकि सभी पढ़ने वाले बच्चे नाबालिक हैं और मदरसे के मौलाना द्वारा भी बच्चों को बराबर करने की अपील की गई तो मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलियर पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए गायब हुए सभी 07 बच्चों को दरगाह क्षेत्र से बरामद कर थाने पर लाया गया।
तत्पश्चात कलियर पुलिस ने मदरसा के मौलाना को फोन द्वारा सूचना दी गई। देर रात थाना कलियर पहुंचे मौलाना फैसल और अन्य मौलानाओं से पूरे मामले की पड़ताल के बाद बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया। मौलाना फैसल द्वारा तत्काल मदद कर बच्चों की बरामदगी पर शुक्रिया अदा किया गया।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही