आज सुरकंडा माता मंदिर कद्दूखाल चंबा की सुरक्षा प्रबन्धन को लेकर पुलिस व इंटेलिजेंस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से सुरकंडा माता मंदिर समिति के पदाधिकारी/सदस्यों के साथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
जिसमें मंदिर समिति के साथ गोष्ठी में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई ।
मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव व यातायात व्यवस्था को बनाने हेतु ठोस प्लान बनाया जाएगा ।
मंदिर समिति को भीड़/ यातायात प्रबंधन हेतु पुलिस के साथ कोऑर्डिनेशन करने हेतु बताया गया ।
मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर की व्यवस्था करने हेतु बताया गया।
मंदिर परिसर में CCTV कैमरे लगाने हेतु बताया गया।
संदिग्ध व्यक्ति पर नज़र आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे ।
बाहर से आने वाले व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया जाएगा ।
भीख मांगने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी ।
मंदिर मार्ग पर होने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा ।
मंदिर परिसर में इलेक्ट्रिक तारों को सुव्यवस्थित रखने हेतु बताया गया ।।
प्रसाद की दुकानें को व्यवस्थित किया जाएगा ।
मंदिर परिसर में आने-जाने वाले रास्ते में निकासी की अच्छी व्यवस्था की जाएगी ।
मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि में रेलिंग लगाने हेतु बताया गया है
मंदिर समिति में स्वयं सेवकों कि पहचान हेतु पहचान चिह्न देने हेतु मंदिर समिति को बताया गया ।
अत्यधिक भीड़ होने पर मंदिर के पीछे मैदान को ख़ाली रखा जाएगा ।
मदिर समिति व चंबा पुलिस का व्हॉट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा जिससे सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके
उक्त गोष्ठी में सुरकंडा मंदिर समिति व पुलिस की ओर से क्षेत्राधिकारी महोदय चंबा महेश लखेड़ा, के अलावा श्रीमती सोनिया डीसीआईओ (आईबी),दिलबर नेगी थानाध्यक्ष चंबा, अमित कुमार (आरआई) , जितेन्द्र भण्डारी इंस्पेक्टर वायरलेस, रवि कुमार एसआई थाना चम्बा ,जितेंद्र सिंह नेगी (अध्यक्ष) मंदिर समिति कमल सिंह( सचिव)
प्रबंधक व मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे ।….

More Stories
कैण्ट क्षेत्र हुई चोरी की घटना में गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर की आइस रिंक को बताया देश और प्रदेश की शान
शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं भगवान हनुमान – मुख्यमंत्री