
उत्तरकाशी में घटित वाहन दुर्घटना में भावनगर गुजरात के सात मृतकों के शव दिनांक 21 अगस्त 2023 को जिला प्रशासन उत्तरकाशी द्वारा सरकारी शव वाहन के माध्यम से चंबा ऋषिकेश मार्ग द्वारा जॉलीग्रांट भेजा गया ।
सभी मृतकों के शवों का तहसील प्रशासन डोईवाला द्वारा हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में एंबाल्मिंग कराया गया तथा कफन बॉक्स मे रखकर मृतकों के परिजनों को सौंपा गया । 6 शवों को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के माध्यम से अहमदाबाद भेजा गया ।
श्रीमती मीनाबेन के शव को उनके परिजनों द्वारा हरिद्वार में दाह संस्कार की इच्छा व्यक्त की गई । परिजनों द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 अगस्त 2023 को अंतिम संस्कार खड़खड़ी घाट हरिद्वार में किया जाएगा ।
श्री प्रेम चंद अग्रवाल मा0 मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा भी हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में मृतकों के परिजनों से भेंट की गई ।

मृतकों के परिजनों द्वारा उत्तराखंड सरकार तथा तहसील प्रशासन डोईवाला द्वारा प्रदान किए गए सहयोग एवं समय से की गई समस्त व्यवस्थाओं के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया है।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 5 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण, 19 गैस सिलेंडर जब्त, गैस की कालाबाजारी में 2 गिरफ्तार, 2 मुकदमें दर्ज
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं