
उपजिलाधिकारी डोईवाला द्वारा ग्राम कालूवाला तहसील डोईवाला में मै0 राणा जी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा संचालित दून फ्लोर मिल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया फ्लोर मिल में 12 कर्मचारी कार्यरत हैं । मिल में 10 मशीन काम कर रही हैं । इन के माध्यम से प्रतिदिन 80 कुंतल आटा तैयार किया जा रहा है ।
मै0 राणा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक राजीव राणा द्वारा अवगत कराया गया कि वह विदेश में होटल में काम कर रहे थे लेकिन उन्हें अपने घर तथा गांव में काम करने की ललक सी रहती थी। उनके माता-पिता ने भी उन्हें अपने घर पर ही कार्य करने के लिए प्रेरित किया।। जिसके फलस्वरुप उनके द्वारा यह फ्लोर मिल स्थापित की गई।
स्वदेशी मिल का तैयार आटा डोईवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्र में बिक रहा है। इसके साथ ही यह आटा गढ़वाल क्षेत्र में सप्लाई किया जा रहा है ।
इस मिल के लिए गेहूं की आपूर्ति स्थानीय गाँवों के अलावा हरियाणा से की जा रही है ।
तहसील के ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के नवाचारी एवं स्वरोजगार से युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है तथा इसी प्रकार का स्वरोजगार कर रोजगार सृजित करना चाहिए।

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !