मसूरी: रविवार को मसूरी-कैम्पटी रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कैम्पटी पेट्रोल पंप के पास मसूरी की ओर से आ रहा स्कूटर एक यूटिलिटी जीप से टकरा गया। जिसमे एक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए, जिनको हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को तहसील धनोल्टी के केम्पटी पेट्रोल पंप के पास यूटिलिटी (स0 UK07 CA 3120) औऱ बिन नंबर के स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया औऱ 2 महिला घायल हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस औऱ स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सभी घायलों को सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया। जहां घायल एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दो घयालों को हायल सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतक की पहचान जबरू पुत्र जीता, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम घटटू धार, तहसील धनोल्टी के रूप में हुई। वहीं घायलों में परु देवी पत्नी जबरू, उम्र 40 वर्ष और काजल पुत्री जबरू, उम्र 17 वर्ष शामिल हैं।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार