देहरादून: कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते देशभर में लॉक डाउन किया गया है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव में जुटे कोरोना वॉरियर्स को बीमा सुविधा दी है।
ऐसे में अब महानगर सिटी बस यूनियन ने भी इस बीमा योजना में सिटी बस के चालक-परिचालको को भी शामिल करने की मांग की है।
अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा कि, लॉक डाउन के दौरान सरकार द्वारा सिटी बसों को सेवाओं में लिया गया है, जिससे इन बसों के कर्मियों को भी संक्रमण का खतरा है। इसलिए चालको के लिए भी स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की जानी चाहिए।
बता दें कि, अभी तक सरकारी कर्मचारियों, संविदा, आउटसोर्स कर्मियों सहित मीडियाकर्मी व अन्य कोरोना योद्धाओं पुलिस कर्मी, सफाईकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी सहायिका, सुपरवाइजर सहित जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) और केएमवीएन (केएमवीएन) आदि के कार्मिकों को
बीमा योजना का एलान किया गया है।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश