-जल्द ही जुड़ेगा धरातल्ला गांव मोटर सड़क से
देवाल (चमोली)। यदि सब कुछ ठीक-ठाक चला तो चमोली जिले के देवाल विकास खंड के धरातल्ला गांव में जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी। मंगलवार को सड़क की कटिंग का कार्य पूरा करते हुए जेसीबी मशीन गांव तक पहुंची तो ग्रामीणों ने जेसीबी चालक, ठेकेदार और मुंशी का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।
नंदकेसरी से धरातल्ला गांव पांच किलोमीटर की दूरी पर है। इस गांव को सड़क से जोड़ने के लिए 25 नवम्बर 2023 में सड़क कटिंग का कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार की ओर से सड़क कटिंग का कार्य तेजी के साथ करते हुए मंगलवार को जेसीबी मशीन सड़क का कटिंग का कार्य करते हुए गांव तक पहुंच गई। जेसीबी के गांव तक पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना न रहा। ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ जेसीबी मशीन के चालक, ठेकेदार और मुंशी का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया और जेसीबी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान कला बिष्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, अनकपाल सिंह, महिपाल सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, सुजान सिंह, ठेकेदार लखन रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने करोड़ो रुपयों की ठगी करने वाले हाफ़िज़ को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार !
मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर, भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा,लैंड फ्रॉड पर गढ़वाल कमिश्नर सख्तः 125 मामलों की सुनवाई, 45 निस्तारित,भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश,खसरा हेरफेर कर दोहरी बिक्री, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर,बडे भू-प्रकरणों में देरी पर आयुक्त सख्त, 15 दिन में प्रगति के निर्देश !
संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही ’हेम्स’ – 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की ’हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस’, दुर्घटना और आपदा में त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं को मिल रही मजबूती, राज्य सरकार की मदद से निर्बाध रूप हो रहा सेवा का संचालन!