गोपेश्वर (चमोली)। चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें प्रतिनिधियों को मतगणना के संबंध में चुनाव आयोग की ओर जारी दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को अपने अभिकर्ताओं की नियुक्ति समय पर करते हुए निर्धारित प्रारूप पर इसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान कक्ष में किसी भी अभ्यर्थी, अभिकर्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नही होगी। एक जून तक संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी से अपने अभिकर्ताओं का प्रवेश पास अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।
मतगणना के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना के लिए 30 मई को कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सीयू को लाने के लिए अलग रास्ता सहित एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है। पांच प्रतिशत वीवीपैट पर्ची की गणना के लिए अलग से कक्ष बनाए गए है। बैठक में बीजेपी के अधिकृत प्रतिनिधि डीपी पुरोहित, समन्वयक गजेन्द्र सिहं रावत, कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर महामंत्री मदन लोहानी आदि सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती मौजूद थे।

More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग