
प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देशों पर शहर में अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु निरंतर रूप से कार्रवाई की जा रही है। आज प्राधिकरण की टीमों ने शहर में तीन स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करने के साथ ही एक प्रकरण में व्यावसायिक निर्माण को सील भी किया गया। एमडीडीए उपाध्यक्ष श्री वंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग एवं अवैध निर्माणों को लेकर बिल्कुल भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अवैध निर्माण की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।
आज ये हुई कार्रवाई
चकराता रोड पर यमुना कॉलोनी के नजदीक अवैध रूप से कमर्शियल निर्माण कर लिया गया था। आज संयुक्त सचिव के द्वारा जारी सीलिंग आदेशों क्रम में उक्त अवैध निर्माण को सहायक अभियंता राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता प्रिंस एवं सुपरवाइजर लीलाधर जोशी की मौजूदगी में सील किया गया।
इसके अतिरिक्त, राजावाला डाकपत्थर में श्री विशाल शर्मा ने चार बीघा भूमि में बगैर ले-आउट पास कराये प्लॉटिंग कर ली थी, जिसे ध्वस्त करा दिया गया। इसी तरह, केसरबाग बाबूगढ़ विकासनगर में श्री राजेन्द्र ने छह बीघा में अवैध प्लॉटिंग की थी, जिसका भी ध्वस्तीकरण आज कराया गया। केसरबाग, बाबूगढ़, विकासनगर में ही श्री धीरेंद्र ने 8 बीघा जमीन में अवैध प्लॉटिंग कर ली थी, उक्त को भी ध्वस्त कराया गया। टीम में सहायक अभियंता प्रमोद कुमार मेहरा, अवर अभियंता जितेंद्र मौर्य व सुपरवाइजर अमरलाल भट्ट शामिल रहे।


More Stories
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों के साथ दौड़ मे भाग लेकर जवानो का किया उत्साह वर्धन_प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सिखलाई एवं प्रशिक्षण का लिया जायजा, RTC मैस, पुलिस लाइन मैस, बैरेक, फार्मेसी, जिम आदि का किया निरीक्षण.!
सेवा क्रांति वेलफेयर के मोनू सिंह ने किया नेक काम, ना जात देखी ना देखा धर्म गंभीर रूप से बीमार के लिए किया रक्तदान !
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ क़ी कार्यवाही, बाजार चौकी ने एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक क़ी बरामद.!