गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के गंजेड ग्राम सभा के ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंप कर बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत प्रथम फेज का कार्य तो किया गया लेकिन द्वितीय फेज का कार्य शुरू ही नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जुझना पड़ रहा है।
महिला मंगल दल अध्यक्ष संगीता देवी, उर्मिला देवी, प्रेम सिंह, हिमांशु का कहना है कि गंजेड गांव में 30 से 35 परिवार निवास करते है गांव के लिए वर्ष 1985-86 में बुंरासी स्रोत से पानी की आपूर्ति की जाती थी जो गांव से 25 किलोमीटर दूर है। लंबा समय व्यतीत होने के कारण अब इस स्रोत से पानी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीण पानी की किल्लत से जुझ रहे है। उनका कहना है कि उनके गांव में जल जीवन मिशन के प्रथम फेज का कार्य तो किया गया लेकिन द्वितीय फेज का कार्य नहीं हुआ है जिससे उन्हें इस मिशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि पुरानी पेयजल लाइन के रखरखाव के लिए एक फिटर तैनात किया जाए तथा जल जीवन मिशन के द्वितीय फेज का कार्य शुरू करवा कर उन्हें पेयजल उपलब्ध करवाया जाए ताकि ग्रामीणों को पानी मिल सके। इस मौके पर संगीता देवी, उर्मिला देवी, हिमांशु, प्रेमसिंह, योगेंद्र बर्त्वाल, नंदन सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही