
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून पुलिस ने महिलाओं तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय हुए नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है प्राप्त सुचना के आधार पर वादी निवासी सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर उनके यहां पूर्व में किराए पर रहने वाले अभियुक्त तौकीर द्वारा उनकी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी गईं। तहरीर के आधार पर थाना सेलाकुई पर *मु0अ0स0: 129/2025 धारा 65(1)/75/77 बीएनएस* 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्ध के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जिसके परिणामस्वरुप अभियुक्त तौकीर अंसारी को मुखबिर की सूचना पर भाऊवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- तौकीर अंसारी पुत्र शाहिद मियां निवासी ग्राम भंगा थाना भंग जिला पश्चिमी चंपारण बिहार उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम:*
1- उ0नि0 पीडी भट्ट थानाध्यक्ष सेलाकुई
2-म0उ0नि0 मीना रावत
3- कां0 उपेंद्र भंडारी
4- कां0 प्रवीण

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति