
तराई पूर्वी वन डिवीजन के डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि बीती 22 जुलाई को पुलिस एसटीएफ, वन विभाग और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल की टीम ने खटीमा में टोल प्लाजा के पास से बोलेरो से जा रहे 4 वन्यजीव तस्कर कृष्ण कुमार, गजेंद्र सिंह, हरीश कुमार, संजय कुमार सभी निवासी धारचूला, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया था। इनसे टाइगर की खाल और 10.4 किग्रा हड्डियां मिली थीं। उनकी निशानदेही पर 23 जुलाई को ऊधम सिंह नगर के ही काशीपुर से अर्जुन सिंह उर्फ कौआ निवासी प्रगति विहार, देहरादून को पकड़ा था। यह शिकारी भी है हालांकि इस प्रकरण में तस्करों का सरगना बताया जा रहा है। फिर उसकी निशानदेही पर वन गूर्जर ‘मांगे’ उर्फ इमाम निवासी चिड़ियापुर हरिद्वार को दबोचा। इमाम से पूछताछ के बाद वन गूर्जर शमसाद अली उर्फ बाबू निवासी बिजनौर को हिरासत में लिया तो बाघ के शिकार का चिट्ठा खुल गया। जांच में सामने आया कि इन्होंने दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर टाइगर को मारा था। वन विभाग बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गया है। हालांकि बाघ को कब, कैसे और कहां मारा इसकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। वन विभाग ने दोनों आरोपियों को खटीमा में एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वन विभाग उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश कर रहा है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा