उत्तराखंड के हरिद्वार के फोरेस पॉलीमर पर आयकर के छापे मामले में जांच जारी, मौके से मिली डायरी में तमाम आला-अधिकारियों के नाम भी हैं लिखे……
हरिद्वार: हरिद्वार के फोरेस पॉलीमर कंपनी पर छापे मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई आज भी जारी रही। सूत्रों की मानें तो मौके से आयकर की टीम को एक डायरी मिली है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि डायरी में पुलिस व शासन-प्रशासन के कई आलाधिकारियों के नाम भी दर्ज हैं। इस डायरी के मिलने से कई लोगों की सांसें अटकी हुई हैं। यहां तक कि महंगी शराब की पेटियां कहाँ-कहाँ पहुँचाई गयी, ये भी दर्ज है।
27 मार्च को आयकर विभाग देहरादून की इन्वेस्टीगेशन टीमों ने हरिद्वार स्थित फोरेस पॉलीमर के सभी बारह प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर एक साथ छापेमारी की थी।इस फर्म के स्वामी विकास गर्ग और सोनिया गर्ग बताए गए हैं।जाँच के उपरांत आयकर विभाग की टीम को टैक्स चोरी के पुख्ता सबूत मिले हैं।
फ़ोरेस पॉलीमर की साउथ अफ्रीका में भी एक कंपनी है और इसका माल दुबई और साउथ अफ्रीका के अतिरिक्त अन्य जगह भी जाता है।
पहले ही दिन आयकर विभाग ने को छापेमारी के दौरान 2 करोड़ से ज्यादा की नकदी मिली है जिसको ज़ब्त कर लिया गया है।इस दौरान कई महँगी गाड़ियाँ और ज़ेवर भी मिले हैं। बहुत ही आलीशान बना हुआ है। जिसमें सिर्फ इंटीरियर पर पर करोड़ों में खर्च किया गया है। हालांकि पुष्टि के लिए आयकर विभाग की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है।
सूत्रों के मुताबिक़ आयकर विभाग की टीम में ठाकुर मनवाल अपर निदेशक , रितेश भट्ट,उप निदेशक और राजेश पटवाल आयकर इन्वेस्टिगेशन विंग में कार्यरत हैं।
इन लोगों के द्वारा ही उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। मामले की पूरी जांच जारी है। साथ ही टीम को मौके से एक डायरी भी मिली है जिसमें कई अफसरों के नाम दर्ज होने भी बताए जा रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रदेश में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की, ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने तथा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की