राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, देहरादून। नगर उद्योग व्यापार मंडल कोटद्वार ने आज पूर्व राज्य मंत्री उमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में शिष्टाचार भेंट कर कोटद्वार में व्यापारियों के उत्पीड़न की समस्या से अवगत कराया। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मुख्यमंत्री धामी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर गोखले मार्ग और बद्रीनाथ मार्ग पर ही बुलडोजर चलता रहा है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटिया ने कहा कि व्यापारी लगातार प्रशासन से अतिक्रमण अभियान को रोकने की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के चलते व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। श्री भाटिया ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का निश्चय कर व्यापारियों की समस्या रखी। मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से व्यापारियों का उत्पीड़न न किए जाने को लेकर जिलाधिकारी पौड़ी को भी निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार पहले ही कोटद्वार से चारधाम यात्रा शुरू करने के निर्देश दे चुकी है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया है। इस मौके पर व्यापार मंडल कोटद्वार के महामंत्री नवीन गोयल आदि मौजूद थे।

More Stories
16 मई से 17 मई तक Weekend पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु देहरादून पुलिस का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी, वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गयी कार्यवाहियों की सर्किलवार समीक्षा, वांछित/ईनामी/पेशेवर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश
पूर्व सैनिक के साथ मार-पीट करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार