राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। जिला मुख्यालय के पास के जंगलों में लगी आग के कारण खेल विभाग के हॉस्टल का एक कमरा आग की चपेट में आने के कारण कमरे में रखे बच्चों की स्पोर्ट्स सामग्री व जरूरी दस्तावेज जल गये थे। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पौड़ी के सहयोग से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बच्चों को आर्थिक सहायता व कंबल वितरित किए। बीते रविवार को मुख्यालय स्थित टेका जंगल में लगी आग खेल विभाग के हॉस्टल तक पहुंच गई और एक कमरे में रखा बच्चों का सामान जल कर राख हो गया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आज बच्चों को चार कंबल व अन्य जरूरी सामग्री के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने रेड क्रॉस सोसाइटी का उनकी मानवीय सेवा के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी बच्चों को खेल सामग्री सहित अन्य के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल अधिकारी को कमरे में बच्चों का खेल सामग्री व अन्य दस्तावेज जो आग से जलकर राख हुआ है, उसकी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खेल के सामान की जो भी क्षति पहुंची है, उसकी पूरी भरपाई की जायेगी।इस मौके पर प्रभारी खेल अधिकारी संदीप डुकलान, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव केसर सिंह असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं