
उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित प्रतिभाग को दृष्टिगत रखते हुए आज जिलाधिकारी सविन बंसल ऋषिपर्णा सभागार में अपनी कोर टीम के साथ तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कार्यक्रम से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह जनपद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति प्रस्तावित है। उन्होंने स्थल व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट, मीडिया प्रबंधन, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं आपात सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी तैयारियों का निरंतर स्थल निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में ,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, कुमकुम जोशी उपस्थित रहे।


More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,_देवप्रयाग पुलिस ने 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन को भी किया जब्त.!
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ